उपायुक्त ने सराहा शिक्षकों का योगदान, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

--Advertisement--

शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त ने शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित 

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक होता है, तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में निरंतर प्रशिक्षण, डिजिटल संसाधनों का उपयोग और तकनीकी सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीचर ऐप शिक्षकों के लिए एक प्रभावी प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें नई शिक्षण विधियों, इंटरएक्टिव मॉड्यूल्स तथा कौशल विकास के अवसर प्रदान करता है।

उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि वे अपनी वास्तविक समस्याएं, चुनौतियां और आवश्यकताएं स्पष्ट रूप से सामने रखें, ताकि समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मॉड्यूल्स, विषय आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से मल्टी-ग्रेड टीचिंग, सिंगल टीचर स्कूल, विषय विशेषज्ञों की कमी, बदलते पाठ्यक्रम और क्षमता निर्माण जैसी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में टीचर ऐप के माध्यम से उपयोगी सामग्री विकसित की जानी चाहिए। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया।

उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्मठता के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में एयरटेल फाउंडेशन के विभिन्न पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने विचार भी सांझा किए गए।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, ओएसडी उमाकांत, एयरटेल फाउंडेशन से प्रवीण चौधरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, डाइट प्रतिनिधि, रिसोर्स पर्सन, तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...