2.75 लाख तक सैलरी पाने का मौका, NHIDCL ने यंग प्रोफेशनल के 37 पदों पर निकाली भर्ती, 14 तक करें अप्लाई

--Advertisement--

एनएचआईडीसीएल ने यंग प्रोफेशनल के 37 पदों पर निकाली भर्ती, 14 तक करें अप्लाई

हिमखबर डेस्क

भारत सरकार के सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की कंपनी में भर्ती चल रही है। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग एंव अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के जरिए कंस्ट्रकेशन मैनेजमेंट, टेक्निकल, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनांस, लीगल और आईटी क्षेत्र में असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और कंसल्टेंट के पद भरे जाएंगे, जिसके लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट -पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता:

कंस्ट्रक्शन रिक्तियों में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में मास्टर्स या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। टेक्निकल फील्ड की पोस्ट में अप्लाई करने के लिए सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग, अंडरग्राउंड इंजीनियरिंग, टनल इंजीनियरिंग आदि में स्पेशलाइजेशन के साथ होनी चाहिए। एसोसिएट ह्यूमन रिसोर्स के लिए एमबीए इन एचआर या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। फाइनांस के लिए भी एमकॉम/सीए/सीएमए/दो साल की फुल टाइम एमबीए इन फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए।

लीगल के लिए एलएलबी/ एलएलबी ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट डिग्री चाहिए। वहीं आईटी के लिए बीई/बीटेक (कम्प्यूटर साइंस/आईटी/नेटवर्क/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) या एमटेक साइबर सिक्योरिटी/नेटवर्क मैनेजमेंट या बीटेक+ एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इन सभी फील्ड में एसोसिएट की पोस्ट पर फॉर्म भरने के लिए 0-2 साल के कैंडीडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। सीनियर एसोसिएट के लिए 2-9 साल का एक्सपीरियंस और कंसल्टेंट के लिए 9-15 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयुसीमा:

एसोसिएट के लिए 30 वर्ष, सीनियर एसोसिएट के लिए 40 वर्ष और कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।

पदों का विवरण

  • कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट 10
  • टेक्निकल 10
  • हम्यूमन रिसोर्स 04
  • फाइनांस 07
  • लीगल 03
  • इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 03

कुल 37

यंग प्रोफेशनल की पगार

  • एसोसिएट 70,000-80,000 रुपए
  • सीनियर एसोसिएट 80,000-1.50 लाख रुपए
  • कंसल्टेंट 1.50 लाख-2.75 लाख रुपए
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...