आईसीएआई में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर समेत 109 वैकेंसी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सहित कुल 109 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 55 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। सैलरी: डायरेक्टर (लीगल) पद के लिए वेतन लेवल 16 के तहत मिलता है, जिसमें मूल वेतन 2,05,400 रुपए से 2,24,400 रुपए तक होता है। सालाना पैकेज लगभग 54 लाख तक पहुंच सकता है।

वहीं, सभी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों के लिए वेतन लेवल 10 निर्धारित है, जिसमें मूल वेतन 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए तक होता है। इसका सालाना पैकेज करीब 15.5 लाख तक हो सकता है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, एनपीएस, एलटीसी और ग्रेच्युटी जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को चाहिए 59 मैनेजमेंट ट्रेनी

गेट का वैलिड स्कोरकार्ड है, तो आप बिना रिटन एग्जाम दिए सरकारी कंपनी में बढिय़ा जॉब हासिल कर सकते हैं। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पद भर रही है। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू को शामिल किया गया है। इस भर्ती के लिए ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम इंजीनियरिंग कोर्स बीई/बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग) न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने गेट 2026 की परीक्षा पास की हो। केमिकल वालों ने केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कॉरेस्पॉन्डिंग गेट 2026 पेपर क्वालिफाई किया हो।

सैलरी

60,000-1,80,000 रुपए तक (21 लाख सालाना पैकेज)। इसमें बेसिक पे, डीए, एचआरए, अन्य भत्ते सभी जुड़े हुए हैं।

चयन प्रकिया: गेट 2026 स्कोर पर शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू के आधार पर

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...