हमीरपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल से 3 महिलाएं रेस्क्यू, पुलिस से सेटलमेंट की कोशिश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिला के भोटा क्षेत्र से कुछ दूरी पर एनएच किनारे स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। तीनों पंजाब की रहने वाली हैं तथा इनका मेडिकल करवाया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में रेड की तथा वहां पर पंजाब की तीन महिलाओं पाई गईं, वहीं यहां पर आने वाले लोगों को रजिस्टर में कोई रिकार्ड मेंटेन नहीं पाया गया।

देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश होता देख होटल प्रबंधकों ने पुलिस से सेटलमेंट करने की भी कोशिश की। हालांकि मामले को लीड कर रहे सदर थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिलाओं को रेस्क्यू किया तथा होटल प्रबंधकों से बातचीत की।

सेटलमेंट को लेकर की गई कोशिश पूरी तरह से नाकाम रही। बताया जा रहा है कि होटल के तीन मालिक हैं तथा होटल को भी तीन हिस्सों में बांटा गया है। दो मालिकों ने होटल में आने वाले ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन का कोई रिकार्ड नहीं रखा था, जबकि तीसरे का रजिस्ट्रर मेंटेन पाया गया।

पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं को मेडिकल कालेज हमीरपुर में सामान्य मेडिकल करवाया है, वहीं इन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। निजी होटल मालिकों को नोटिस पर छोड़ा गया है। पुलिस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि यहां पर काफी समय से इस धंधा चल रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि देह व्यापार का मामला सामने आया है। पंजाब की तीन महिलाओं को रेक्स्यू किया गया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। निजी होटल मालिकों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...