210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार कार्यालय नाहन के माध्यम से विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 210 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। स्काई मर्चेंट इंटरनैशनल पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्कीटिंग मैनेजमैंट के तहत ट्रेनिंग मैनेजर/मैनेजमैंट ट्रेनी के 30 पद भरे जाएंगे। इसके लिए कैंपस इंटरव्यू 6 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित होगा।

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उससे अधिक निर्धारित की गई है। जीओ माटैक्स साइंस टैक्नोलॉजी सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा 50 पुरुष फील्ड सर्वेयर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए इंटरव्यू 7 अप्रैल को होगा।

इन पदों के लिए आयु 18 से 40 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आई.टी.आई./डिप्लोमा निर्धारित की गई है। सिस (सिक्योरिटी एंड इंटैलीजैंस सर्विसिज) इंडिया लिमिटेड द्वारा 120 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर शामिल हैं।

  • इन पदों के लिए 8 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय राजगढ़,
  • 9 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय सराहां,
  • 10 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय संगड़ाह
  • व 13 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे अधिक रखी गई है। अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...