हिमाचल में सांसें अटका देने वाला मंजर! खाई के मुहाने पर लटका ट्रैक्टर, 2 लोग थे सवार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित घुमारवीं में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घुमारवीं पुल के समीप उतराई से उतर रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई के मुहाने पर लटक गया।

यह खौफनाक मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर खाई में नहीं गिरा और उसमें सवार दो लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब पंजाब नंबर का एक ट्रैक्टर (PB 08 EK-2473) मेला ग्राऊंड की तरफ जा रहा था। इस ट्रैक्टर में मेले के लिए झूले लदे हुए थे।

जैसे ही ट्रैक्टर घुमारवीं पुल के समीप उतराई वाले रास्ते पर पहुंचा, चालक ने अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर सीधा सड़क के किनारे बनी खाई की तरफ जा लटका।

यह मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर खाई में नहीं गिरा और बीच में ही अटक गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 2 लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग भागकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर ट्रैक्टर जरा सा और आगे खिसक जाता, तो एक भयानक हादसा हो सकता था। समय रहते बड़ी अनहोनी टल जाने से पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...