पुलिस ने रुकने का किया इशारा…चालक ने दौड़ा दी जीप, अवैध शराब की 200 पेटियों के साथ धरा तस्कर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब और नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांगड़ा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 200 पेटी अवैध शराब की खेप पकड़ी है।

शराब तस्करी कर रहा आरोपी पुलिस को देखकर गाड़ी भगा ले गया था, जिसे पुलिस ने पीछा करके धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस थाना की एक टीम इलाके में नियमित गश्त रही थी।

इसी दौरान खोली क्षेत्र के समीप पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप जीप आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब चालक को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया।

चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया और पिकअप को तेज रफ्तार में भगा ले गया। तस्कर को इस तरह भागता देख पुलिस टीम ने भी तुरंत मुस्तैदी दिखाई और अपनी गाड़ी से उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

कुछ ही दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पिकअप को रुकवा लिया और चालक को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली, तो उसके अंदर से शराब की 200 पेटियां बरामद हुईं।

जब चालक से इतनी भारी मात्रा में शराब ले जाने के परमिट और वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। कांगड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़ी गई 200 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए गाड़ी चालक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है, जो कांगड़ा जिले के शाहपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार के विरुद्ध कांगड़ा पुलिस थाना में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब का यह इतना बड़ा जखीरा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

हिमखबर डेस्क सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई...

कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...