कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी 31 मार्च की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह हलचल तड़के 04:33:22 बजे हुई।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिस कारण अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, सुबह के वक्त अचानक हुई इस थरथराहट से इलाके में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

मंडी में भी आ चुका है भूकंप

हिमाचल प्रदेश में भूकंप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी साल 15 जनवरी 2026 को मंडी जिले में भी धरती कांपी थी। उस समय दोपहर के करीब 12:57 बजे झटके महसूस हुए थे, जिसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे था।

विशेषज्ञों का कहना है कि मंडी और आसपास के इलाके भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील हैं और यहाँ अक्सर इस तरह की हलचल दर्ज की जाती रहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...