दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय पत्रकार विनोद कुमार की मौत हो जाने का दुखद समाचार सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और पत्रकारिता जगत में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देर सायं करीब सवा आठ बजे हुआ, जब विनोद कुमार अपनी फोटोग्राफी की दुकान बंद कर पैदल अपने घर केहलवी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल विनोद कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाना पहुंचाया।

हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से उनके परिवार, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

उधर, बंगाना क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों कृष्ण पाल शर्मा, विपन साजन, दलजीत शर्मा, विनोद शर्मा, जोगिंदर देव आर्य, अनिल कुमार, राम सिंह, राकेश राणा, मनोज शर्मा और अजय कुमार सहित कई लोगों ने विनोद कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...