मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच हिंद महासागर में अमेरिका द्वारा ईरान के युद्धपोत को डुबोने की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है।

विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए भारत की कूटनीतिक चुप्पी और मजबूत नेतृत्व के दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिस ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने निशाना बनाया, वह हाल ही में भारत की मेजबानी में आयोजित ‘इंटरनैशनल फ्लीट रिव्यू-2026’ (सैन्य अभ्यास) का हिस्सा था।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेहमान को घर बुलाकर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के नारे लगाए गए और फोटो खिंचवाई गई, लेकिन जब वही मेहमान संकट में पड़ा, तो मेजबान दूर बैठकर तमाशा देखता रहा।

मंत्री ने केंद्र के रवैये को संवेदनहीन करार दिया। उन्होंने लिखा कि समुद्र में संकट के समय अतिथि अकेला रह गया और दिल्ली की ओर से केवल यह बयान आया कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ‘अतिथि देवो भव:’ की नई व्याख्या यही है कि मेहमान का जहाज डूब जाए और सरकार केवल औपचारिक बयान देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले?

विक्रमादित्य सिंह ने ‘विश्वगुरु’ की छवि पर भी प्रहार किया। उन्होंने लिखा कि विश्वगुरु की कुर्सी भले ही ऊंची दिखाई देती हो, लेकिन ऐसे समय में ही हिम्मत और चरित्र की असली परीक्षा होती है।

आज बड़े-बड़े नारों, नेतृत्व और शौर्य के पोस्टर खूब चमकते हैं, लेकिन जब ‘मित्र’ संकट में हो तो कूटनीतिक चुप्पी ओढ़ ली जाती है। डर के साये में खामोशी ओढ़ लेना किसी भी मजबूत राष्ट्र की पहचान नहीं हो सकती।

उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा कि यह कैसी मेजबानी है, जहां मेहमान की मौत पर भी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की बातें की जाती हैं और इंसानियत से ज्यादा ‘फोटो-ऑप’ वाली दोस्ती को अहमियत दी जाती है?

पोस्ट के आखिर में ’56 इंच?’ लिखकर उन्होंने केंद्र सरकार के मजबूत नेतृत्व के दावे पर भी सवाल उठाए हैं। मंत्री की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

वन माफिया के हौसले बुलंद, खैर के 32 पेड़ों पर चलाया कटर, विभाग और पुलिस की नींद हराम

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  बिलासपुर जिले में वन माफिया के...