दुकान में चिकन-सब्जी की आड़ में नशे के कारोबार का पर्दाफाश, आटा चक्की में छिपाई चरस की खेप बरामद

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। तीसा पुलिस ने नचनोटी क्षेत्र में एक ऐसी दुकान का भंडाफोड़ किया है।

जहां बाहर तो चिकन और सब्जी बेची जा रही थी, लेकिन अंदर नशे का अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चरस बरामद कर आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि नचनोटी निवासी कुलदीप पुत्र फलदेव अपनी दुकान में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

सूचना थी कि वह चिकन, अंडा और सब्जी बेचने की आड़ में चरस तस्करी का काम करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और शाम के समय दुकान पर अचानक दबिश दी।

दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस की नजर वहां रखी एक आटा चक्की पर पड़ी। जब पुलिस ने आटा चक्की के नीचे की जांच की तो वहां छिपाकर रखा गया एक स्टील का कंटेनर मिला। कंटेनर खोलने पर उसके भीतर नीले रंग के लिफाफे में 494 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना तीसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आज क्यों नहीं हुआ पंचायत चुनाव का ऐलान, अब कब होगी तारीखों की घोषणा? EC ने बताया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में चुनाव आय़ोग ने मंगलवार को...