चिट्टे वाली बबली, घर के फूलदान में छिपाकर रखी थी जानलेवा नशे की बड़ी खेप, ऐसे पकड़ी गई

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने डमटाल क्षेत्र के अंतर्गत गांव छन्नी में एक घर पर दबिश देकर घर के एक कमरे में रखे फूलदान के अंदर से 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी महिला बबली (29)पत्नी सुरिंदर उर्फ झांडी, निवासी छन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गौर हो कि महिलाएं भी अब नशा का धंधा करने में पुरुषों से कम नहीं हैं। लगातार महिलाएं ही नशा सप्लाई करती हुई पकड़ी जा रही हैं। रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में महिलाएं अब इस नशा कारोबार से जुड़ रही हैं।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के बोल 

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आज क्यों नहीं हुआ पंचायत चुनाव का ऐलान, अब कब होगी तारीखों की घोषणा? EC ने बताया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में चुनाव आय़ोग ने मंगलवार को...