नाहन में होगा राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, सीएम सुक्खू होंगे चीफ गेस्ट

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन सिरमौर जिला के नाहन में किया जाएगा। आठ मार्च को होने वाले इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रदेश भर से लगभग 10,000 महिलाएं भाग लेंगी। जिनमें आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों की प्रतिनिधि शामिल होंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नाहन में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

इन स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उनकी उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर भी उपलब्ध होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...