फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता हुए आईटीबीपी (ITBP) के 26 वर्षीय जवान योगेश कुमार का 11 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लाहौल-स्पीति निवासी इस जवान के परिजन गहरे सदमे में हैं। गुरुवार को जवान के पिता और रिश्तेदारों ने कुल्लू के एसपी मदनलाल कौशल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित व ठोस कार्रवाई की मांग की है।

लापता जवान के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि घटना 24 फरवरी की है। योगेश शाम करीब 7 बजे कुल्लू बस स्टैंड पर थे, जहां से उन्हें रात 10:30 बजे की बस से हरिद्वार (उत्तराखंड) के लिए रवाना होना था। पिता के अनुसार, बस स्टैंड पर योगेश को किसी का फोन आया और वह बात करते-करते वहां से कहीं चले गए। जब बस चलने का समय हुआ, तब भी योगेश वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में एक युवती पर संदेह व्यक्त किया है। पिता प्रेम सिंह का आरोप है कि योगेश पिछले कुछ समय से एक लड़की के संपर्क में था और उसने कई बार उस युवती को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। परिजनों के अनुसार, योगेश उस लड़की से मिलने कई बार उसके घर भी गया था। उन्होंने शक जताया है कि योगेश के अचानक लापता होने के पीछे उसी युवती का हाथ हो सकता है।

एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल के बोल

इस मामले पर एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन के आधार पर युवती और जवान के संपर्कों की पड़ताल कर रही है। एसपी ने कहा कि किसी कारणवश योगेश ने नौकरी छोड़ दी थी। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदर्शन जसपा ने कहा कि योगेश का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस परिजनों के शक के आधार पर कार्रवाई करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

शिमला-ठियोग मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाली में फंसी निजी बस, टला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला से ठियोग जा रही एक निजी...