सनसनी: शाम को पी शराब…सुबह नेशनल हाईवे किनारे मिली 22 वर्षीय युवक की लाश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के रामपुर के खनेरी अस्पताल के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के उर्नी गांव निवासी अंशुल के रूप में हुई है। वह खनेरी स्थित एमजीएमएससी अस्पताल की कृष्णा लैब में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंशुल का शव नेशनल हाईवे-05 के किनारे सुलभ शौचालय के पास बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक डॉक्टर रेजिडेंस के पास जंगल वाली पहाड़ी से अनियंत्रित होकर नीचे सड़क की तरफ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अंशुल को बुधवार शाम करीब 7:00 बजे एक प्रत्यक्षदर्शी ने सड़क किनारे पैराफिट पर अकेले बैठे देखा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शाम के समय शराब का सेवन भी किया था। फिलहाल, पुलिस मौत के पीछे के अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल जुन्गा की टीम को मौके पर बुलाया है। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। तब तक घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने सैर पर निकली महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार को...

हिमाचल प्रदेश: बद्दी की आबोहवा फिर जहरीली हुई, एक्यूआई 200 के पार पहुंचा; दूसरे स्थान पर पांवटा साहिब

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी...

भटियात में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

चम्बा - भूषण गुरुंग तहसील भटियात की नगाली पंचायत के...