पुलिस ने पकड़े दो व्यक्ति, बरामद की 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

डलहौजी पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। बुधवार को डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा द्वारा एसडीपीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी बनीखेत के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के समीप रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जो अस्थायी नंबर की टैक्सी में सवार थे जिन्हें शक संदिग्ध होने पर रोका गया, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम दयाल और बालक राम दोनों निवासी ग्राम भराड़ा, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा (हि.प्र.) के रूप में हुई है।

थाना डलहौजी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 एवं 29 के तहत प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में अग्रिम जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...