फोरलेन पर खतरनाक स्टंट, चलती बाइक पर दूसरी बाइक उठाकर दौड़ते दिखे युवक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंडी जिला में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कनैड़ के समीप एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों द्वारा चलती ट्रैफिक के बीच जानलेवा स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष है।

वायरल वीडियो में एक युवक दूसरी बाइक को बच्चे की तरह अपनी गोद में उठाए हुए नजर आ रहा है, जबकि वह स्वयं एक अन्य चलती बाइक पर सवार है।

फोरलेन पर तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों के बीच इस तरह का स्टंट न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि यह सीधे तौर पर कई लोगों की जान जोखिम में डालने वाली हरकत है।

बताया जा रहा है कि यह घटना कनैड़ के समीप हुई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय फोरलेन पर सामान्य यातायात चल रहा था। ऐसे में जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

यदि संतुलन बिगड़ता या कोई वाहन अचानक सामने आ जाता, तो गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हिमाचल पुलिस और मंडी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि कुछ बाहरी राज्यों से आने वाले बाइकर्स पर्यटन के नाम पर सड़कों को स्टंट का मंच बना देते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। नागरिकों ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित पेट्रोलिंग की मांग भी उठाई है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 

मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से संबंधित बाइक सवारों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...