द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में रोटरैक्ट क्लब की भव्य होली, रंगों और उत्साह से गूंजा पूरा महाविद्यालय परिसर

--Advertisement--

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में रोटरैक्ट क्लब की भव्य होली, रंगों और उत्साह से गूंजा पूरा महाविद्यालय परिसर

शाहपुर – नितीश पढ़ानियाँ 

द्रोणाचार्य द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में रोटरैक्ट क्लब की ओर से होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर रंगों और संगीत से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।

इस विशेष आयोजन में कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. बी.एस. पठानिया, प्राचार्य डॉ. परवीन कुमार शर्मा, बी.एड. विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, बीसीए विभागाध्यक्ष राजेश  राणा और क्लब सलाहकार असिस्टेंट प्रोफेसर आरटीआर अतुल राणा के साथ अन्य फैकल्टी सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके प्रोत्साहन ने छात्रों का उत्साह और भी बढ़ा दिया तथा कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष आरटीआर अभिनव राणा ने अपनी टीम के साथ किया। उनकी समन्वय क्षमता और टीम वर्क की बदौलत पूरा आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

बीबीए, बीसीए, बी.कॉम और बी.एड. विभागों के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में डीजे सेशन और रंगोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने जमकर आनंद लिया।

पूरे आयोजन को अनुशासित और संगठित तरीके से संपन्न किया गया, जो संस्थान और रोटरैक्ट क्लब की सकारात्मक कैंपस संस्कृति और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का समापन हंसी-खुशी और रंगों भरी यादों के साथ हुआ, जिसने छात्रों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...