15 ठिकानों पर एक साथ पुलिस की छापेमारी, चरस और चिट्टा बरामद, तस्करों में हड़कंप

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस नूरपुर में उत्तरी क्षेत्र की डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने एक प्रैस वार्ता में खुलासा किया कि पुलिस ने एक विशेष रणनीति के तहत कांगड़ा, चम्बा, देहरा और नूरपुर में 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद किया गया है।

डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस को नशे के कारोबार को लेकर विश्वसनीय गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसी आधार पर पूरे उत्तरी रेंज में जाल बिछाया गया। बीते दिन पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 15 चिन्हित स्थानों पर एक ही समय पर दबिश दी। इस समन्वित अभियान  से तस्करों को संभलने का मौका नहीं मिला और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

डीआईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। पुलिस की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

सिर्फ डंडे के जोर पर ही नहीं, बल्कि पुलिस जागरूकता के जरिए भी नशे को खत्म करने का प्रयास कर रही है। डीआईजी ने बताया कि पंचायत स्तर से लेकर स्कूलों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इस दलदल में फंसने से रोकना है।

डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने आम जनता से अपील की है कि वे पुलिस का ‘आंख और कान’ बनें। यदि किसी को भी अपने आसपास नशे के कारोबार की सूचना मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयास से ही इस जंग को जीता जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...