सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य सर्जन डॉ परनीता ने जवाली निवासी रघुवीर सिंह के कूल्हे (हिप) से लगभग एक किलोग्राम वजनी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर नई उम्मीद की मिसाल पेश की है। लंबे समय से दर्द, सूजन और चलने-फिरने में कठिनाई झेल रहे मरीज को इस सर्जरी से बड़ी राहत मिली है। जांच के दौरान हिप क्षेत्र में बड़े ट्यूमर की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकीय टीम ने सर्जरी का निर्णय लिया।

ट्यूमर का आकार बड़ा होने और आसपास के ऊतकों पर दबाव के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। बावजूद इसके डॉ. परनीता के नेतृत्व में टीम ने पूरे आत्मविश्वास, सावधानी और विशेषज्ञता के साथ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कई घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद ट्यूमर को सुरक्षित निकाल लिया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है।

अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र का नेतृत्व सक्षम और समर्पित हाथों में हो तो सरकारी अस्पताल भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने में पीछे नहीं हैं। यह सफलता न केवल एक मरीज के लिए नई जिंदगी की शुरुआत है, बल्कि यह संदेश भी है कि प्रदेश के सरकारी अस्पताल अब बेहतर सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ आमजन के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं।

बायोप्सी के लिए भेजा गया नमूना, रिकवरी संतोषजनक

निकाले गए ट्यूमर के नमूने को आगे की जांच (बायोप्सी) के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की रिकवरी सकारात्मक है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। समय पर उपचार और सफल सर्जरी ने संभावित जटिलताओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...