हमीरपुर की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय सेना में बनी लैफ्टिनैंट कर्नल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर लगातार प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर के भोटा के साथ लगती मोरसू-सुल्तानी पंचायत के गांव चुआण की बेटी दीपिका पटियाल ने भारतीय सेना में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दीपिका को सेना में पदोन्नति देकर लैफ्टिनैंट कर्नल के पद से नवाजा गया है, जो पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

दीपिका को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मेघालय के शिलांग स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में सौंपी गई। वहां आयोजित एक विशेष समारोह में सेना के उच्च अधिकारियों ने उन्हें लैफ्टिनैंट कर्नल के रैंक से सुशोभित किया। इस भावुक और गौरवमयी पल के साक्षी दीपिका के पिता शिव कुमार, माता सोमलता और उनकी दोनों बहनें बनीं। परिवार की मौजूदगी में बेटी के कंधों पर सितारे लगते देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था।

पिता शिव कुमार ने बताया कि दीपिका ने अपनी 10वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा से और 12वीं की पढ़ाई मेडिकल साइंस में राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल डिडवीं से पूरी की। इसके बाद दीपिका ने पुणे के आर्मी मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2006 से 2009 तक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की और वर्ष 2010 में लैफ्टिनैंट का कमीशन पास कर सेना में शामिल हुईं।

दीपिका का सैन्य सफर उपलब्धियों भरा रहा है। वर्ष 2015 में वह कैप्टन बनीं और मिलिट्री हॉस्पिटल जयपुर में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 2016 में उनकी पोस्टिंग कमांड हॉस्पिटल चंडीगढ़ और 2021 में गोलकुंडा मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई। अपनी निरंतर बेहतरीन सेवाओं के चलते अब उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल शिलांग में लैफ्टिनैंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

दीपिका की इस उपलब्धि पर न केवल उनके मायके बल्कि ससुराल पक्ष में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार दीपिका के पति यूके में एक आईटी कंपनी में कंसल्टैंट के तौर पर कार्यरत हैं। बेटी के इस उच्च पद पर पहुंचने से गांव वाले भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 ठिकानों पर एक साथ पुलिस की छापेमारी, चरस और चिट्टा बरामद, तस्करों में हड़कंप

नूरपुर - स्वर्ण राणा हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे...

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...