शाहपुर – कोहली
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नगर क्षेत्र के निवासियों की सुविधा हेतु एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल citizenseva.hp.gov.in (UPYOG Portal) क्रियान्वित किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके द्वार पर विभिन्न आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं सेवा प्रदाताओं को एक डिजिटल मंच पर पंजीकृत प्रदान करना है।
जानकारी देते हुए नगर पंचायत शाहपुर सचिव गणेश शर्मा ने नगर पंचायत शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत अपनी सेवाएँ प्रदान करने वाले सभी पंजीकृत व गैर-पंजीकृत सेवा प्रदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अविलंब अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि सेवाओं की श्रेणियाँ बढ़ई, रसोइया, घरेलू सहायक, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर, हाउस कांट्रैक्टर, श्रमिक, (राजमिस्त्री कार्य), मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर,मैकेनिक होम एप्लायंस ,पेंटर, प्लंबर, सफाई कर्मी, वेल्डर, नर्स, माली, बुश कटर, क्लीनर आदि हैं।
सचिव गणेश शर्मा ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया के इच्छुक सेवा प्रदाता अपने आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति व छायाप्रति के साथ व्यक्तिगत रूप से नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में संपर्क करें, ताकि उन्हें पोर्टल पर विधिवत सूचीबद्ध किया जा सके।
उन्होंने बताया कि यह पहल नागरिकों को सुलभ सेवाएँ प्रदान करने एवं सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने हेतु जनहित में जारी की गई है।

