नागरिक अस्पताल शाहपुर में शीघ्र लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, शुरू होगी डायलिसिस सुविधा: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर, 3 मार्च – नितिश पठानियां

नागरिक अस्पताल शाहपुर में सोमवार देर सायं रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनवरी 2026 तक अस्पताल में 1,50,663 मरीजों ने पंजीकरण करवाया, जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या 1,41,709 थी। वर्ष 2026 के फरवरी एवं मार्च माह की ओपीडी का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है। इसी प्रकार अब तक 87,032 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 65,490 थी, जो अस्पताल में बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है।

रोगी कल्याण समिति के वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2025 तक समिति के पास 5,31,909 रुपये शेष थे। 1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समिति को 60,02,218 रुपये की आय हुई तथा 19,75,425 रुपये व्यय किए गए। आगामी वित्त वर्ष में 50,39,797 रुपये की अनुमानित आय के साथ कुल 96,16,499 रुपये का बैलेंस रहने की संभावना है। मरीजों की सुविधाओं पर 59,05,000 रुपये व्यय करने का प्रस्ताव रखा गया।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल का नया भवन शीघ्र ही तैयार होकर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी तथा डायलिसिस सुविधा भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि ओपीडी में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सीमित संसाधनों के बाबजूद स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया गया है।उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समुचित धनराशि के प्रावधान से ही यह संभव हो पाया है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की और बीएमओ शाहपुर सहित पूरी टीम को बधाई दी। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत करते हुए अस्पताल की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा लिए जाने वाले अधिकांश टेस्ट शुल्क पूर्ववत रहेंगे, जबकि कुछ में मामूली वृद्धि का प्रस्ताव है।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ सुशील, ओएसडी आयुर्वेद डॉ सुनीत, डॉ.श्री कांत, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीईईओ मिनटों देवी, सीडीपीओ रैत निर्मला, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण अंशुल, उप उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, उत्तम चम्बियाल,सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, नीना ठाकुर, ओंकार राणा, राजेश राणा , पुष्पा जरयाल, हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...