सौतेला पिता बना हैवान, अढ़ाई साल के मासूम की ले ली जान; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बालूघाटी इलाके में एक सौतेले पिता ने अढ़ाई साल के मासूम की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी बच्चे के शव को चुपचाप दफनाने के लिए ले जा रहा था। गांव के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने उससे बच्चे की मौत का कारण पूछा। आरोपी घबरा गया और कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसकी हड़बड़ाहट देख लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को करीब 2 दिन पहले बालूघाटी में अंजाम दिया गया था। यह परिवार नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अपने अढ़ाई साल के मासूम के साथ दूसरे पति (आरोपी) के साथ रह रही थी, जबकि उसका पहला पति भी आसपास के ही इलाके में रहता है।

सूत्रों के मुताबिक महिला के पहले पति और दूसरे पति के बीच  बच्चे की परवरिश को लेकर अक्सर विवाद रहता था। इसी रंजिश और क्लेश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर इस हत्या को अंजाम दिया।

एसपी सोलन के बोल

एसपी सोलन ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...