तेज आवाज में टीवी चलाकर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पत्नी तो मंजर देख निकल गई चीख

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और शराब की लत को मुख्य कारण माना जा रहा है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय सन्नी सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सन्नी सिंह बरोटीवाला में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह समोसे की रेहड़ी लगाता था, जबकि उसकी पत्नी स्थानीय कंपनी में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि सन्नी अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा शराब पर खर्च कर देता था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद सन्नी ने गुस्से में आकर पत्नी और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया और अंदर से कुंडी लगा ली। सुसाइड के दौरान चीख-पुकार बाहर न सुनाई दे, इसके लिए उसने कमरे में टेलीविजन की आवाज बहुत तेज कर दी और पंखे से फंदा लगा लिया।

जब काफी देर तक अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने शोर मचाया और धक्का देकर कुंडी तोड़ी। अंदर का नजारा देख पत्नी के होश उड़ गए; सन्नी पंखे से लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...