कौशल्या डैम क्षेत्र में मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटा वन विभाग

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के निकट ग्रामीण एंव औद्योगिक कामली इलाके में स्थित कौशल्या डैम के आस-पास रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब एक तेंदुए का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मृत वन्यजीव का सिर और पंजे गायब पाए जाने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय व्यक्ति नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसे आस-पास से तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू के स्रोत का पता लगाने के लिए वह समीप बह रहे नाले की ओर बढ़ा, जहां उसे तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

हैरानी की बात है की इस दौरान मृत तेंदुए का ना सिर मिला और ना ही टांगे, परन्तु वन विभाग व पुलिस विभाग तेंदुए के शव मिलने वाली जगह के एक किलोमीटर के ऐरिये में तफ्तीश कर रहा है, क्या पता मृत तेंदुए का सर व टांगे मिल जाएं।सूचना मिलते ही परवाणु पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।

इसके उपरांत शव को आवश्यक प्रक्रिया के लिए परवाणू स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचाया गया। वन विभाग के अधिकारी प्रिंस सुदेहड़ा ने बताया कि मृत तेंदुआ डैम से लगभग सौ मीटर ऊपर की दिशा से आने वाले नाले में पाया गया। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है और पुलिस टीम एंव वन विभाग आगे की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण नियमों के अनुसार की जा रही है। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUHP के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप-राष्ट्रपति, धर्मशाला कॉलेज में होगा आयोजन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह...

हिमाचल में यहां 4 नहीं 5 मार्च को होगी होली की छुट्टी, स्थानीय सरकारी अवकाश की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगह चार मार्च को...