नौकरियों की बहार, देहरा, बड़ोह और नगरोटा में होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा के युवाओं के लिए मार्च का महीना रोजगार के बड़े अवसर लेकर आया है। देहरा, बड़ोह और नगरोटा बगवां में आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां 385 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

रोजगार कार्यालय देहरा में 5 मार्च को होंगे साक्षात्कार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार के अनुसार जुपिटर सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड सोलन द्वारा 5 मार्च को उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा। कंपनी प्रोडक्शन और क्वालिटी विभाग में 260 पद भरेगी। इसके लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल ट्रेड में 3 वर्षीय पॉलीटेक्निक डिप्लोमा अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

नगरोटा बगवां में 5 मार्च को होंगे साक्षात्कार

नगरोटा बगवां में 5 मार्च को 25 पदों पर भर्तीएचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा 5 मार्च को नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में 25 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए योग्यता 12वीं, आईटीआई या संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा निर्धारित है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है और वेतन 17,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा।

आईटीआई बड़ोह में 9 मार्च को होंगे साक्षात्कार

स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली द्वारा 9 मार्च को आईटीआई बड़ोह में 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इसमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और मैकेनिक मोटर व्हीकल सहित विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 15,500 रुपये वेतन सहित ईएसआई, पीएफ, यूनिफॉर्म और भोजन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...