हिमाचल में जनगणना: स्मार्टफोन, कंप्यूटर और मुख्य अनाज की भी देनी होगी जानकारी, पूछे जाएंगे 34 सवाल; जानें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेशभर में 12 मई से शुरू होने जा रही जनगणना-2027 में पहली बार लोगों को स्मार्टफोन, इंटरनेट, कंप्यूटर और लैपटॉप आदि की भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा परिवार के उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की भी जानकारी जनगणना में शामिल होगी।

अभी तक जनगणना में आबादी के साथ मकानों की संख्या और इनके इस्तेमाल से जुड़ा रिकॉर्ड ही शामिल किया जाता था। अब अन्य सवाल भी शामिल किए गए हैं, जिससे नीति निर्धारण में इसका इस्तेमाल किया जा सके। शिमला जिले में जनगणना की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

पूरे देश की तरह प्रदेश में भी जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण की जनगणना में मकान, इसके प्रकार, परिवार समेत कुल 34 सवाल शामिल होंगे। प्रदेश के तीन जिलों शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति समेत चंबा के कुछेक इलाके में इसी साल दोनों चरणों की जनगणना पूरी की जाएगी। वहीं बाकी नौ जिलों में अगले साल दूसरा चरण पूरा होगा।

पहले चरण की जनगणना 12 मई से शुरू होने जा रही है। यह 11 जून तक चलेगी। जनगणना कार्य निदेशालय निदेशक दीप शिखा शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। डाटा संग्रहण मोबाइल एप और वेब पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। लोग खुद भी स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपना रिकॉर्ड दर्ज करवा सकते हैं। बाद में जनगणना में लगे कर्मचारी घर घर जाकर इसका सत्यापन करेंगे।

ये पूछे जाएंगे सवाल

पहले चरण में भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग, इसकी स्थिति, परिवार क्रमांक, परिवार सदस्यों की कुल संख्या, मुखिया का नाम, मकान के स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या, विवाहित दंपती की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, इसकी उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, परिसर के अंदर स्नान की सुविधा, रसोई घर, एलपीजी, पीएनजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता, खाना बनाने के लिए प्रयुक्त ईंधन, रेडियो-ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, साइकिल स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, कार, जीप या वैन आदि जानकारी देनी होगी।

क्रम संख्या 13 में अनुसूचित जाति या जनजाति को लेकर भी सवाल पूछा गया है। हालांकि, अभी प्रशासन का दावा है कि यह जातिगत जनगणना के लिए नहीं है। यह रिकॉर्ड सिर्फ मकानों की संख्या को लेकर है। परिवार के पास इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता, स्मार्टफोन या मोबाइल फोन, परिवार की ओर से उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर को भी शामिल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होली व खग्रास चंद्रग्रहण एक साथ, असमंजस में लोग, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

शाहपुर - नितिश पठानियां वर्ष 2026 में रंगों का पर्व...

पंजाब के बाइकर्स ने लाहौल में मचाया हुड़दंग, आपस में भिड़े पर्यटकों के दो गुट

हिमखबर डेस्क देवभूमि की शांत वादियों में शांति उस वक्त...