रिटायरमेंट के बाद स्वास्थ्य मंत्री की बेटी को मिला था सेवाविस्तार, अब सुक्खू सरकार ने प्रमोट कर बना दिया प्रिंसिपल 

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को सुक्खू सरकार से नौकरी की उम्मीद अब बंद कर देनी चाहिए क्योंकि मौजूदा सरकार में लगातार रिटायर कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है।

सोमवार को जहां आईजीएमसी शिमला की प्रिंसिपल को सेवा विस्तार दिया गया। वहीं, हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल की सेवा विस्तारित बेटी गीतांजलि कश्यप को सरकार ने प्रमोशन दी है।

जानकारी के अनुसार, सुक्खू सरकार ने लेक्चररों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है और उसमें स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल की बेटी गीतांजली कश्यप का नाम भी है, जिन्हें प्रिसिंपल बनाय गया है। वह सोलन में डाइट संस्थान में तैनात हैं।

18 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री की बेटी को सरकार ने रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार दिया था। गीतांजलि कश्यप के पति भाजपा नेता है और सोलन से दो बार विधानसभा चुनाव भी हार चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के निजी सचिव भरत सिंह बिष्ट को प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग में एक साल का सेवा विस्तार दिया है.

सेवा विस्तार पर गीतांजलि ने दी थी प्रतिक्रिया

सेवाविस्तार मिलने के बाद जब सवाल उठे तो गीतांजलि कश्यप ने कहा था कि इस मामले में मेरे पिता धनी राम शांडिल और पति डॉक्टर राजेश कश्यप की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा था कि साइकोलॉजी अहम सब्जेक्ट है और साल 2011 के बाद से इस विषय को डाइंग कैडर में डाला गया है।

उन्होंने कहा था कि सोलन डाइट संस्थान में फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर में कुल 150 बच्चे हैं और बच्चों को पढ़ाना जरूरी है हालांकि, अहम बात है कि अब उन्हें प्रमोट कर प्रिंसिपल बनाया गया है और आम तौर पर स्कूलों में प्रिंसिपल बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए सेवा विस्तार दिया गया था तो फिर प्रमोट किस लिए किया गया?

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी प्रिंसिपल सीता ठाकुर के बोल

उधऱ, प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी की प्रिंसिपल सीता ठाकुर को भी सरकार ने सेवा विस्तार दिया है। वह 28 फरवरी को रिटायर हुई थी।

इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के निजी सचिव भरत सिंह बिष्ट को प्रदेश सरकार ने बिजली विभाग में एक साल का सेवा विस्तार दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होली व खग्रास चंद्रग्रहण एक साथ, असमंजस में लोग, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

शाहपुर - नितिश पठानियां वर्ष 2026 में रंगों का पर्व...

पंजाब के बाइकर्स ने लाहौल में मचाया हुड़दंग, आपस में भिड़े पर्यटकों के दो गुट

हिमखबर डेस्क देवभूमि की शांत वादियों में शांति उस वक्त...