मंडी सेरी मंच पर होली में उत्पात, हुड़दंगियों ने लड़की के सिर पर मारा बीयर कैन; नाचते हुए लहूलुहान हुई

--Advertisement--

मंडी होली में युवती के सिर पर बीयर कैन लगा, सेरी मंच पर 5000 लोगों की भीड़ में हुड़दंग, पुलिस की सख्ती के बावजूद उत्पातियों ने मचाया उपद्रव।

हिमखबर डेस्क

छोटी काशी मंडी में सोमवार को होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। साउंड सिस्टम की धुनों पर सेरी मंच पर खूब गुलाल उड़ा। मंडी में सेरी मंच पर होली के जश्न के बीच एक युवती लहूलुहान हो गई। आयोजन के दौरान हुड़दंगियों ने हवा में बीयर कैन फेंक दिया।

बीयर कैन युवती के सिर पर गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। उसके साथी उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद हुड़दंगी बाज नहीं आए और सरेआम बीयर पीने के बाद कैन युवती के सिर पर मार दिया।

सेरी मंच पर होने वाली मंडी की होली प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां शहर के साथ-साथ आसपास के लोग भी पहुंचते हैं। भद्रा के कारण एक दिन पहले मंडी में होली का आयोजन किया गया। सेरी मंच पर 5000 के करीब लोग इस आयोजन में भाग लेने के लिए सुबह 10 बजे से जुटना आरंभ हो गए।

पुलिस की सख्ती के बावजूद उत्पात

इस बार नियमों की सख्ती के कारण लड़के और लड़कियों के सेक्शन अलग बनाए गए थे। वहीं पुलिस का प्रबंध भी कड़ा था। पुलिस बल के साथ क्यूआरटी भी तैनात की गई थी। लेकिन इसके बावजूद उत्पाती अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और नशे में हुड़दंग मचाया।

शहर में नाकाबंदी 200 से अधिक कटे चालान

छोटी काशी में सोमवार को सेरी मंच पर मनाई जाने वाली होली के लिए नियमों को दरकिनार कर वाहनों पर निकले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। सेरी मंच और शहर के अन्य जगहों पर नाके लगाकर बिना हेलमेट, तीन सवारियां बाइक व स्कूटी पर लेकर चलने और चार पहिया में भी नियमों का न मानने पर चालान काटे गए। 200 से अधिक चालान शहर में कटे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...