नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्योहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। इस बार की होली के साथ ही जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए। जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 वर्ष पहले आज ही के दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे।

इन 28 वर्षों के सफर में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए जो भी किया उसमें प्रदेश की जनता का सहयोग और आशीवार्द रहा है। उन्होंने लगातार 28 वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आज के सराज और पूर्व में रहे चच्योट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए प्रदेश और खासकर मंडी जिला की जनता का भी धन्यवाद किया।

जयराम ठाकुर ने मंडी की होली के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तो मंडी शहर की गलियों में जाकर होली खेला करते थे। उस दौरान सेरी मंच पर सामूहिक आयोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब समय के साथ यह आयोजन शुरू हुआ है और भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है।

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता को होली के पर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का दायित्व है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विवादों के बीच एसडीएम ओशीन शर्मा ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट, 9 लाख फॉलोअर्स को लगा झटका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (शहरी) में तैनात...

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे 100 पद

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और...