मंडी के लंबाथाच कॉलेज के बोर्ड पर दागी 80 गोलियां, सराज में दहशत का माहौल

--Advertisement--

लंबाथाच कॉलेज के सूचना बोर्ड पर 80 गोलियां दागी गईं, प्रारंभिक जांच में गोलियां एयरगन से चलने का संदेह, कॉलेज प्रशासन ने जंजैहली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। सराज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच के बाहर देर रात को गोलियां चलाई गईं। गोलियों चलने का पता सुबह चला। कर्मचारियों ने कालेज के बाहर लगे सूचना बोर्ड पर गोलियों के निशान देखे। करीब 80 निशान बोर्ड पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरंभिक जांच में ये गोलियां एयरगन से चली हुई प्रतीत होती हैं।

शनिवार को जब कालेज के कर्मचारी व प्रोफेसर समेत स्टाफ पहुंचा तो प्रवेश द्वार पर लगाए दो सूचना बोर्ड पर अनगिनत निशान देखकर हैरान हो गए। मामले की गंभीरता को देखे हुए प्राचार्य ने बैठक कर जंजैहली पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में कॉलेज के बाहर गोलियां चलाने का जिक्र किया गया है। इसमें एक बोर्ड में 49 और दूसरे पर 31 गोलियों के निशान थे। गोलियां बोर्ड के आर-पार हो गई हैं।

कालेज प्राचार्य जया ठाकुर के बोल

लंबाथाच कालेज के प्राचार्य जया ठाकुर ने बताया कि सूचना बोर्ड पर कुछ गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। कुछ गोलियां बोर्ड के आर-पार हो गई हैं, जिसकी शिकायत जंजैहली पुलिस को दे दी हैं।

डीएसपी करसोग चांद किशोर के बोल

डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि कॉलेज की ओर से एक शिकायत आई है, जिसकी छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये निशान एयरगन के हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...