नागपुर में एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 लोगों की मौत, कई घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कटोल में रविवार को एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री थी और पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि बचाव ऑपरेशन जारी है और विशेषज्ञ मौके पर हैं। इस घटना में कुल कितने लोग मारे गए हैं उनकी सही संख्या अभी की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के तहत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “हम सभी वरिष्ठअधिकारियों के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित कर रहे हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।” यह धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। कटोल से विधायक चरणसिंह ठाकुर मौके पर पहुंच गये है।

मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा

नागपुर में एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि नागपुर में फैक्ट्री विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता में जुटा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...