श्रीनगर से आई बुरी खबर, देश पर कुर्बान हुआ हिमाचल का लाल, गांव में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आने वाले कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के क्यारियां गांव के निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान मनीष कुमार की श्रीनगर में शहादत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार श्रीनगर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही वे शहीद हो गए।

मनीष कुमार पुत्र रामपाल लंबे समय से सीआरपीएफ में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। जैसे ही उनकी शहादत की खबर क्यारियां गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची तो लोग सन्न रह गए। हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार  मनीष एक बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिन पर पूरे गांव को गर्व था। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ के क्यारियां निवासी सीआरपीएफ श्रीनगर में तैनात मनीष कुमार जी की शहादत की सूचना अत्यंत कष्टदायी है।

मां भारती के प्रति शहीद मनीष का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

फिलहाल, घटना के विस्तृत आधिकारिक कारणों और शहीद की पार्थिव देह के गांव पहुंचने के सही समय को लेकर प्रशासन और सीआरपीएफ की ओर से आधिकारिक सूचना का इंतजार किया जा रहा है। पूरा गांव अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए गमगीन माहौल में प्रतीक्षा कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...