जोगिंदर नगर के लक्ष्मी बाजार स्थित होटल के कमरे से शव बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल के कमरे से रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चौहारघाटी के लपास गांव के जाटू राम पुत्र सौजू राम के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने बीती रात होटल में ठहरने के लिए कमरा किराए पर लिया था। सुबह होटल के कमरे से धुआं निकलता देख होटल कर्मियों को पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...