ड्यूटी में कोताही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित, डीएसपी ने किया था औचक निरीक्षण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी को कैथू लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को दो टूक कहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को डीएसपी रोहड़ू देर रात पुलिस थाना रोहड़ू के तहत आने वाली पुलिस चौकी टिक्कर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने चौकी का निरीक्षण करने के साथ ही प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान चौकी प्रभारी की ड्यूटी में कोताही पाई गई। इसको देखते हुए डीएसपी रोहडू़ ने एसएसपी शिमला को रिपोर्ट किया।

एसएसपी शिमला ने शनिवार को पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही पुलिस लाइन कैथू में हाजिर होने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी शिमला आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह जिला शिमला से पहले भी अपने कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं।

वह ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ हमेशा से ही कड़ी कार्रवाई करते रहे हैं। इससे पहले भी एसएसपी शिमला थाना ठियोग समेत कई पुलिस स्टेशनों का खुद निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के बोल 

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...