दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिरी कार, 26 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। यहां सरसाड़ी के समीप चौंग रोड जीरो प्वाइंट के पास एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर सीधे पार्वती नदी में जा गिरी। इस हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रिंस सूद (26), निवासी कसोल के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे प्रिंस अपनी कार में कसोल से भुंतर की ओर आ रहा था।

सरसाड़ी के निकट पहुंचते ही वाहन चालक का गाड़ी पर नियंत्रण खो गया और कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में सीधे पार्वती नदी के बर्फीले पानी में जा समाई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और परिजनों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर गहराई अधिक होने और नदी का बहाव तेज होने के कारण शव को बाहर निकालने में घंटों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शव को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

एसपी कुल्लू मदन लाल के बोल 

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को जिंदगीभर का गम दे दिया है। पुलिस प्राथमिक जांच में घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या किसी मानवीय भूल के चलते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...