कांस्टेबल अभय कौंडल राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, किन्नौर में हृदयगति रुकने से हुआ था निधन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सुलह विधानसभा क्षेत्र के गांव भट्टू समूला में उस वक्त मातम छा गया, जब क्षेत्र के 28 वर्षीय युवा कांस्टेबल अभय कौंडल की पार्थिव देह वीरवार देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंची।

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत अभय का बुधवार शाम को किन्नौर जिले के भावानगर में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

अभय कौंडल 2018 बैच में हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और परिवार का एकमात्र सहारा थे। जवान की पार्थिव देह वीरवार देर शाम पैतृक गांव लाई गई थी।

शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की टुकड़ी ने हवा में गोलियां दागकर और शस्त्र झुकाकर जवान को अंतिम सलामी दी। वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

इस शोक की घड़ी में सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन के आला अधिकारी डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी, भवारना पुलिस थाना के एसएचओ गुरुदेव सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ जवान मौजूद रहे।

विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि अभय का असमय जाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सुलह क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति है। इतनी कम उम्र में एक कर्त्तव्यनिष्ठ और समर्पित जवान का यूं चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि अभय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और परिवार ने बड़े संघर्षों के साथ उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया था। अभय केवल वर्दीधारी जवान ही नहीं, अपितु अपने गांव और क्षेत्र का गर्व थे।

उनकी सादगी, कर्त्तव्यपरायणता और परिवार के प्रति समर्पण हर युवा के लिए प्रेरणा है। अभय हमारे क्षेत्र का बेटा था और उसका जाना हम सभी के हृदय को भीतर तक व्यथित कर गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...