एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

बोले…. बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझेंगे, धारकण्डी के पांच स्कूलों के 44 बच्चों को नेचर कैंप हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शाहपुर, 28 फरवरी – नितिश पठानियां 

आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने रैत में एटीसी शाहपुर के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय नेचर कैंप के लिए बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस एक दिवसीय नेचर कैंप में शाहपुर विधानसभा के धारकण्डी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह, कनोल, दरीणी, राजकीय उच्च विद्यालय भलेड़ तथा राजकीय मिडल स्कूल तल के 44 विद्यार्थी एवं 6 अध्यापक भाग ले रहे हैं।

कैंप के दौरान बच्चे नेचर वॉक, कांगड़ा घाटी के प्रसिद्ध चाय बागानों का भ्रमण, ट्यूलिप गार्डन पालमपुर तथा साइंस सेंटर पालमपुर का दौरा करेंगे।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एटीसी शाहपुर द्वारा आयोजित यह चौथा नेचर कैंप है, जिसमें बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सीखने की नई ऊर्जा पैदा करते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से एटीसी शाहपुर को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सक्रिय किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और आमजन इससे लाभान्वित हो सकें। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वे कैंप में जो भी सीखें और अनुभव करें, उसे अपने परिजनों और साथियों के साथ साझा करें।

एटीसी की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया ने बताया कि नेचर कैंप के अलावा एटीसी में समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिनमें महिलाओं एवं राजमिस्त्रियों को भी कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, डीपीओ अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल (भटेछ), प्रधानाचार्य शमशेर भारती (रैत), प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा (दरीणी), उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा संबंधित विद्यालयों के अध्यापक एवं एटीसी स्टाफ एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...