हत्या या हादसा? गहरी खाई में मिला 2 दिनों से लापता महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल के कुन्नी गांव में एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है, जो पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी। महिला के शव को निकालने के लिए प्रशासन को एनडीआरएफ की विशेष टीम की मदद लेनी पड़ी, क्योंकि शव एक अत्यंत दुर्गम और गहरी खाई में फंसा हुआ था।

मृतका की पहचान कृष्णा देवी, पत्नी दीवान सिंह, निवासी कुन्नी (शाहधार) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कृष्णा देवी 26 फरवरी की सुबह घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन करने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान कुन्नी गांव के पास एक गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। स्थान इतना दुर्गम और पथरीला था कि स्थानीय प्रशासन के लिए शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत ज्यूरी स्थित एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन से सहायता मांगी।

अंधेरा होने के कारण बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। फिर गुरुवार सुबह एनडीआरएफ इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में टीम ने पुनः मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...