मंडी डाक विभाग की बड़ी उपलब्धि : डाक जीवन बीमा योजना के तहत एक ही दिन में 60 करोड़ से लोगो का भविष्य किया सुरक्षित

--Advertisement--

मंडी – प्रताप अरनोट

भारतीय डाक विभाग के मंडी डाक मंडल द्वारा मंडल स्तरीय डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे क्षेत्र में डाक विभाग की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।

डाक अधीक्षक संजय कुमार ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डाक जीवन बीमा मेले के दौरान पूरे मंडी मंडल में डाक कर्मियों के कड़े परिश्रम से 60 करोड़ रुपये की बीमित राशि (Sum Assured) के बीमा करके लोगों के भविष्य को सुरक्षित किया। इसके माध्यम से विभाग को 70 लाख रुपये से अधिक का प्रीमियम प्राप्त हुआ है।

यह आंकड़ा मंडी मंडल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो डाक कर्मियों की अपने विभाग के प्रति कर्तब्यनिष्ठा को दर्शाता है। इस अवसर पर अधीक्षक संजय कुमार ने सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को मेहनत, लग्न ओर कर्तब्यनिष्ठा से कार्य करने पर बधाई देते हुए उम्दा प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मंडी मंडल के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया है, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। एक दिन में विभाग को 60 करोड़ जीवन बीमा का व्यवसाय देना इस बात का प्रमाण है कि जनता का डाक विभाग की डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं पर गहरा विश्वास है।

उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन बीमा मेले की सफलता में मंडल के सभी डाकपालों, पत्रवाहकों (पोस्टमैन) और ग्रामीण डाक सेवकों का विशेष योगदान रहा है। कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को कम प्रीमियम और अधिक बोनस वाले इन बीमा योजना लाभों के बारे में जागरूक किया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोग विभाग से जुड़े।

अधीक्षक ने भविष्य में भी इसी तरह के अधिकारीयों व कर्मचारियों से इसी तरह ऊर्जावान प्रदर्शन और जनसेवा की प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...