घर में खड़ी गाड़ी का आंध्र प्रदेश में कटा टोल टैक्स, मोबाइल में मैसेज देख कार मालिक के उड़े होश, चार बार कटे पैसे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

घर के बाहर खड़ी गाड़ी का आंध्र प्रदेश के करपाडु टोल प्लाजा पर फास्टेग से कैश कट गया। मोबाइल पर मिले इस संदेश से गाड़ी मालिक महिला के होश उड़ गए। मामला बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत लुहाखर जिला मंडी का है।

गाड़ी की मालिक नीता देवी ने 22 जनवरी को अपनी गाड़ी (एचपी. 82-9341) को घर के बाहर पार्क किया था। सुबह 11:30 बजे उनके मोबाइल पर गाड़ी पर लगे फास्टेग से 120 रुपए कटने का मैसेज आते ही उनके होश उड़ गए। उनकी गाड़ी हिमाचल में और कैश आंध्र प्रदेश के एक टोल प्लाजा में कटा था।

जिसके बाद लगातार 22 और 23 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विभिन्न टोल प्लाजा पर उनके फास्टेग से चार बार कैश कटा और उनका शेष बेलेंस भी खत्म हो गया। इस संबंध में महिला के पति रविंद्र ने बताया की वह गत 21 जनवरी को किसी कार्य से चंडीगढ़ गए थे तथा घर वापसी के दौरान उनके फास्टेग में 600 रुपए के करीब बेलेंस शेष था।

जब वह शिकायत को लेकर पुलिस चौकी रिवालसर गए तो उन्हें यह साइबर क्राइम का मामला बताया गया। फोन नंबर दर्ज करवाने को कहा गया, लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी और उन्हें अपना पक्ष एनएचएई में रखने के लिए कहा गया जहां उनकी शिकायत तो दर्ज हुई है पर अभी तक इस बारे उन्हें किसी अधिकारी ने कोई संपर्क नहीं किया है।

महिला के पति ने हैरानी जताते हुए कहा है की गाड़ी घर में खड़ी है और उनका फास्टेग आंध्र प्रदेश में कैसे हैक हो गया। उनके लिए यह बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है क्योंकि उनका गाड़ी के माध्यम से बाहर आना जाना रहता है। अब वह अपने फास्टेग में कैश एड करते है, तो फिर से उसके कटने का पूरा अंदेशा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...