जनता की अपेक्षाओं और कसोटी पर खरे नहीं उतरे विधायक

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रोज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से रोज़ कोई बेरोजगार युवाओं का प्रतिनिधि मंडल, कोई 70 साल से अटकी सड़क निर्माण का मुद्दा, कोई न्यूनतम वेतन की मांग, पेंशनर्स की मांग और तौ और विधायक भी विकास कार्यों के लिए अपने लिए धनराशि के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेकिन यह विधायक अपने वेतन-भत्ते बढ़ाने में एकजुटता का इतिहास रचते हैं, रोजगार उपलब्ध कराने में फिसड्डी और दस वर्ष से कम अवधि वाले सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानजनक पेंशन देने के लिए सरकारी खजाना खाली होने की दुहाई देते हैं!

इस पर डाक्टर संजीव गुलेरीया ,प्रदेश अध्यक्ष , न्यु पेंशन स्कीम दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ , हिमाचल प्रदेश ने कहा कि इस से साफ जाहिर होता है कि हमारे विधायक जनता की अपेक्षाओं और कसोटी पर खरे नहीं उतरे और जनता की आवाज माननीय मुख्यमंत्री और सरकार तक पहुंचाने में असफल रहे हैं, इस से बड़ा प्रदेश का दुर्भाग्य क्या होगा ?

नेता प्रतिपक्ष विधानसभा पटल में सरकार के जनहित में लिए गए फैसलों को पलटने या निरस्त करने की धमकी भरे लहजे में कह रहे हैं और फिर उस पर सफाई देने की नोबत आने पर स्पष्टीकरण दे रहे हैं कि मेरा कहने का मतलब ऐसा नहीं वैसा था जो कि उन की अदूरदर्शिता ही दिखाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...