शाहपुर: फोरलेन निर्माण के दाैरान हादसा, निर्माणाधीन पुल से गिरकर व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पुहाड़ा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज पर काम करते समय करीब 20 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान पृथ्वी (40) पुत्र अमरीक मसीह के रूप में हुई है। वह पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील व ब्लॉक धारीवाल के गांव फतेह नंगल का निवासी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब पृथ्वी फोरलेन परियोजना के तहत पुहाड़ा में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज पर काम कर रहा था।

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे करीब 20 मीटर नीचे जमीन पर आ गिरा। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों द्वारा उसे उपचार के लिए शाहपुर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला स्थित शवगृह में रखवा दिया है। वहीं मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की छानबीन की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...