शाहपुर: तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी को मरी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची की मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। थाना प्रभारी करतार सिंह के अनुसार, अंकुश अपनी 5 साल की बेटी अक्षित और एक अन्य महिला के साथ स्कूटी पर शाहपुर से भनाला की ओर जा रहे थे।

रास्ते में एक ब्लाइंड मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसे राकेश कुमार निवासी राजा का तालाब चला रहा था। तेज रफ्तार कार ने अचानक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही छोटी बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि कार चालक राकेश कुमार का मेडिकल करवाया जाएगा और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट...

एससी युवाओं को एआई और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका

तीन-तीन महीने के इन दोनों कोर्सों के दौरान हर...

आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

हिमखबर डेस्क  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...