न्यूजीलैंड से पांवटा साहिब पहुंची बरात, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

न्यूजीलैंड से बरात लेकर दूल्हा हिमाचल के पांवटा साहिब पहुंचा और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के सात फेरे लिए। इस दाैरान दूल्हे ने कहा कि भारत में शादी करना सौभाग्य की बात है। पांवटा साहिब के एक रिजॉर्ट में बैंड-बाजे के साथ बरात आई तो दुल्हन के परिवार ने भी धूमधाम से उनका स्वागत किया।

शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। हर कोई इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है। लड़का दूमिन्दु विथानागे श्रीलंका से व लड़की रशिका नेगी पुत्री राजेंद्र नेगी प राज कुमारी सिरमौर के शिलाई बशवा गांव से है। दोनों न्यूजीलैंड में नाैकरी करते हैं। दुल्हे का परिवार न्यूजीलैंड में ही बसा हुआ है।

बरात में दुल्हे के दोस्त सहित अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका समेत आधा दर्जन देशों के लोग बराती बनकर पहुंचे। सभी ने बारात में हिमाचली व उत्तराखंड के लोकग गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई क्षेत्र बलदेव तोमर समेत विभिन्न राजनेतिक दलों के नेता, उधमी जिला सिरमौर के व्यवसायी भी शामिल हुए।

हिमाचली-उत्तराखंड की नाटी की रही धूम

उत्तराखंड व हिमाचल के लोक कलाकारों अज्जू तोमर व अजय चौहान की जोड़ी ने शादी समारोह में खूब समां बाँधा। राशन नृत्य में विभिन्न देशों से पहुंचे दूल्हे के साथ आये पुरुष व महिला बारातियों ने भी स्थानीय लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर नाटी लगाई व रासे मे  जमकर नृत्य किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...