वन विभाग का अवैध कटान पर शिकंजा, पुराना कांगड़ा घाट पर बिना परमिट लकड़ी ले जा रहा ट्रक जब्त

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

जिला कांगड़ा में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुराना कांगड़ा घाट के समीप लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा है, जिसे बिना परमिट के बाहरी राज्य ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार वन विभाग कांगड़ा को एक गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी से भरा एक ट्रक क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और पुराना कांगड़ा घाट पर नाका लगा दिया।

इस दौरान वहां से गुजरने वाले सभी ट्रकों की जांच शुरू की गई। कुछ ही देर बाद टीम ने संदेह के आधार पर उक्त ट्रक को रोका।

डिप्टी रेंजर मुनीष बिट्ठल के बोल 

मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर मुनीष बिट्ठल ने बताया कि ट्रक को रोककर जब चालक से लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी वैध कागज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद वन विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और वन अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में डिप्टी रेंजर मुनीष बिट्ठल के साथ वन रक्षक वरुण, वन मित्र अभय, विशाल और संयम शामिल रहे।

आरएफओ कांगड़ा सौरभ शर्मा के बोल 

आरएफओ कांगड़ा सौरभ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध कटान और तस्करी को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...