तेजतर्रार महिला RTO की फिर बड़ी कार्रवाई, 37 टिप्परों पर ठोका 9 लाख का जुर्माना

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की महिला आरटीओ सोना चंदेल व उनकी टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सड़कों पर कायदे कानूनों को ताक पर रखकर चलने वाले टिप्पर संचालकों पर टीम ने सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई है। इस दौरान विभागीय टीम ने करीब 37 टिप्परों पर करीब 9 लाख का जुर्माना ठोका है।

आरटीओ ने सुबह सवेरे 5 बजे दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में एआरटीओ राकेश वर्मा, हरजीत सिंह, धर्मेंद्र और अजय तंवर शामिल रहे। सुबह-सवेरे टीम की दबिश से वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा। इस कार्रवाई के दौरान सामने आया कि रेत व बजरी लेकर चलने वाले अधिकतर टिप्पर एक्सल उठाकर चल रहे हैं, जो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के खिलाफ है। एक्सल उठाकर चलने वाले ये वाहन सड़कों पर भी नुक्सान पहुंचा रहे हैं। कई वाहन ओवरलोड थे, जबकि कईयों के पास दस्तावेज भी पूरे नहीं थे।

सोना चंदेल, आरटीओ, सिरमौर के बोल

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि सुबह सवेरे 5 बजे से 11 बजे तक आरटीओ ने कालाअम्ब से पांवटा साहिब तक विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर 100 से ज्यादा गाड़ियों की जांच की। कानूनों को ताक पर रखकर चलने वाले 37 टिप्पर संचालकों पर करीब 9 लाख का जुर्माना किया गया है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...