मंडी तेजाब कांड: आखिरी इच्छा के अनुसार हनुमान घाट में हुआ पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार, पुलिस भी रही मौजूद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बहुचर्चित तेजाब कांड की पीड़िता ममता के शव का शुकव्रार को अंतिम इच्छा अनुसार हनुमान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। पीड़िता ने बुधवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने रात 11:45 बजे उन्हें मृत घोषित किया।

तेजाब कांड के बाद से की महिला की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जीवन के अंतिम क्षणों में ममता ने मंडी के हनुमान घाट में ही अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी और साफ कहा था कि उनका संस्कार मायका पक्ष ही करे। साथ ही आरोपी पति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात भी उन्होंने कही थीं।

जानिए पूरा मामला
15 नवंबर को सैण मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के दौरान पति नंदलाल ने पहले ममता को पहली मंजिल से धक्का दिया और फिर उस पर तेजाब फेंक दिया था। बुरी तरह झुलसी ममता को पहले एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन संक्रमण और सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उन्हें अगले दिन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहां आईसीयू में कई दिनों तक मौत और जिंदगी के बीच जूझने के बाद बुधवार रात महिला ने दम तोड़ दिया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...