भाजपा विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट में मिली अग्रिम जमानत

--Advertisement--

भाजपा विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट में मिली अग्रिम जमानत

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चुराह से भाजपा विधायक हंसराज को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पॉक्सो एक्ट में विधायक को जिला सत्र न्यायालय से 20 नवंबर तक अग्रिम जमानत मिल गई है।

चुराह से भाजपा विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट में जिला सत्र न्यायालय से 20 नवंबर तक अग्रिम जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट से विधायक को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने विधायक को पुलिस जांच में सहयोग देने के लिए कहा है

युवती ने लगाए हैं यौन शोषण के आरोप

जिला चंबा के चुराह से भाजपा के तीन बार के विधायक डॉ. हंसराज पर युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उस दौरान लड़की नाबालिग थी, इस पर विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है।

विधायक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा की अदालत में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें राहत मिल गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...